---Advertisement---

चाकू अड़ाकर धमका रहे थे यात्रियों को

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जीआरपी ने यात्रियों की सूचना के बाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4,5 के भोपाल छोर पर यात्रियो को चाकू अड़ाकर धमका रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से 2 खटकेदार चाकू बरामद किया है।
जीआरपी के एएसआई प्रीतम सिंह कुलस्ते ने बताया कि बीती रात यात्रियो की सूचना के बाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4,5 के भोपाल छोर पर यात्रियो को चाकू अड़ाकर धमका रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो युवक छठ पूजा पर बिहार जा रहे यात्रियो को धमकाकर उनसे पैसो की अड़ीबाजी कर रहे थे। दोनों ही आरोपी आदतन अपराधी है इनमें एक रामनगर खंडवा का रहने वाला 32 वर्षीय इरफान पिता रसीद खान है जो गौरखपुर उत्तरप्रदेश निवासी हरीश उर्फ हरीशचंद्र पिता सहदेव जायसवाल उम्र 47 वर्ष के साथ इन दिनों इटारसी खंडवा रेल रूट पर सक्रिय हो वारदातो को अंजाम दे रहे है। जीआरपी को इनकी यहां मौजूदगी की सूचना पिछले एक हफ्ते से लगातार मिल रही थी। बीती रात दोनों आरोपियो को यात्रियों की सूचना के बाद जंक्शन पर धर दबोचा गया। जीआरपी ने दोनों ही अपराधियों की तलाशी के बाद उनसे दो खटकेदार चाकू बरामद किए है। मामले में 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.