चुनाव : आरके यादव को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष चुना

इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति इटारसी का आज 21 अपै्रल को यादव भवन में त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित यदुजनों के बीच सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फूलचंद यादव एवं रामौतार यादव, निर्वाचन अधिकारी पूर्व प्राचार्य वीके सीरिया एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी वीके यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे से विगत तीन वर्षों में समिति द्वारा किए गए कार्यों पर विचार-विमर्श के साथ की गई। तत्पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित यदुजनों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आरके यादव को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर बीके यादव, सचिव अशोक साहू, कोषाध्यक्ष किशोर सीरिया को निर्विरोध चुना गया। वहीं महिला मंडल में अध्यक्ष श्रीमती शोभा अशोक यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना नरेश यादव, सचिव श्रीमती धर्मिशा नितिन यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती उमा रामकिशोर यादव का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि समिति की कार्यकारिणी का गठन आगामी दिनों में किया जाएगा।
श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति की युवा इकाई में मनीष यादव अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र यादव, घनश्याम यादव, कृष्णा यादव को शामिल किया गया है। वहीं भवन संचालन समिति अध्यक्ष विजयशंकर यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव को चुना गया। वहीं नगर इकाई अध्यक्ष उमाशंकर यादव, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष प्रदीप यादव पहाड़ी, शोभायात्रा एवं बारात संचालन समिति अध्यक्ष मुकेश यादव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, अन्नकूट उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष यादव, युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति अध्यक्ष अशोक यादव के साथ ही श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारक समिति अध्यक्ष किशोर सीरिया एवं श्रीकृष्ण यादव समाज साख समिति अध्यक्ष बीएल यादव का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों का पीतांबर से स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!