इटारसी। ग्राम गुर्रा से सिलारी-रूपापुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बने मार्ग पर पुलिया की ऊंचाई कम होने से बारिश के समय में किसानों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया की ऊंचाई कम होने से जरा सी बारिश में पुलिया पर पानी आ जाता है और ग्रामीणों को पानी उतरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
प्रधानमंत्री सड़क पर बनी पुलिया की कम ऊंचाई के कारण जरा सी बारिश में इस पर पानी आ जाता है और ग्रामीणों को घंटों यहां रुककर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है। यदि बारिश के बाद पुलिया की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो उस गांवों के सैंकड़ों किसान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करेंगे और तहसील का घेराव भी करेंगे। भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि यह मार्ग ठेकेदार द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजनांतर्गत बनाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने मांग की थी कि इसकी ऊंचाई अधिक की जाए। लेकिन ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों का संपर्क शहर से कट चुका है। अनेक ग्रामों के किसान, विद्यार्थी गंतव्य तक जाने के लिए नदी के पानी के कम होने का इंतजार करते हंै। रूपापुर के ग्रामीण सरदार यादव ने बताया कि बारिश में नदी का पानी सड़क पर आ जाता है, तो ग्रामीणों को परेशानी होती है। बारिश के बाद प्रशासन को पुलिया की ऊंचाई बढ़ानी चाहिए। रूपापुर-चिल्लई पंचातत के सरपंच प्रदीप दुबे ने बताया कि जब सड़क निर्माण हो रहा था तब ही ठेकेदार को पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कहा था। लेकिन ठेकेदार ने बात नहीं सुनी और खामियाजा ग्रामीण, विद्यार्थियों, मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद इसकी ऊंचाई बढऩा चाहिए। ग्राम पंचायत सिलारी के सरपंच गनपत मीना का कहना है कि पुलिया की ऊंचाई कम होने से थोड़ी बारिश में ही नदी पर पानी आ जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे ने कहा कि बारिश के बाद अगर इस पुलिया की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गयी तो सिलारी, रूपापुर, चिल्लई, नांदनेर, घोघरी, गुर्रा, छीपीखापा, गजपुर, बटकुई गांवों के किसान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम तथा तहसील का घेराव करेंगे।
चेतावनी : पुलिया ऊंची नहीं की तो करेंगे चक्काजाम

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









