इटारसी। मालवीयगंज वार्ड 20 बूढ़ी मातामंदिर के पास शक्ति नगर में हो रही चोरियां को लेकर वहां के निवासियों ने सिटी थाना में थाना प्रभारी विक्रम रजक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की शक्ति नगर में इस माह में 3-4 मकानों में चोरियां हो चुकी हैं जो कि रात 1 बजे से 4 बजे के बीच होती हैं।
बूढ़ी माता मंदिर एवं शक्ति नगर से लगे मैदान पर दिन रात लोग जुआ, सट्टा-दारू का सेवन खुले आम करते रहते हैं जिससे यहां के रहवासियों को भय का माहौल बना रहता है। यहां पर शाम से मैदान पर अंधेरा रहता है। इस बात को लेकर नगर पालिका प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल को भी अवगत कराया गय कि वह पर लाइट की व्यवस्था की जाये जिससे यहां पर कॉलोनी वासियों को राहत मिले।
आज इस को लेकर शक्तिनगर वार्ड विकास समिति के लोगों ने सिटी थाना जाकर अपनी शिकायत दर्ज की जिसमें योगेश शुक्ल, सुशील शुक्ला, रामपाल कोरी,क्रांतिलाल यादव, मुकेश चंद्र मैना, दिनेश यादव, प्रेम वर्मा, रोहित वर्मा, जेएल गुप्ता, सोनू शुक्ला, राकेश बघेल, ऋषिकांत मालवीय, महेंद्र सालुंके, बनवारी लाल चौधरी, कैलाश यादव, गब्बर चौरे, रघुवीर सोनी, संजय युवने, अखिलेश मालवीय, एमएल भावसार, योगेश चौधरी, मदन लाल मालवीय, नीरज चौरे, राधेश्याम भार्गव, हरिप्रसाद कबीर, मदन लाल मालवीय, इन्दर अहिरवार आदि कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे।
चोरियों से परेशान लोगों ने दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








