इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिन्द्रा प्रायवेट एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड होशंगाबाद के द्वारा अंतिम वर्ष की छात्राओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
गल्र्स कालेज की छात्राओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देने महिन्द्रा प्रायवेट एजुकेशन लिमिटेड के विशेषज्ञों ने एक सेमीनार का आयोजन किया। विशेषज्ञों में किशोर पटेल, रोहित यादव, योगेन्द्र एवं घनश्याम ने रोजगार के अवसर बैंक, रेल्वे, एसएससी, एमपीपीएससी आदि परीक्षाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य महाविद्यालय से स्नातक हो रही छात्राओं को रोजगार प्राप्त कर आत्मिनिर्भर बनने में सहयोग करना। इस अवसर पर डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य एवं अंतिम वर्ष की छात्राएं उपस्थित थी।
[adrotate banner="7"]
छात्राओं को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









