छात्राओं को बताया, व्यक्तित्व विकास कैसे करें
इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यक्तित्व विकास विषय पर उपयोगी जानकारी दी गई। आगरा उप्र से आए विद्वान हरिपाल रावत ने विषय पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन की उपस्थिति में प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. श्रीराम निवारिया ने श्री रावत का परिचय दिया एवं स्वागत किया। अनेक पुस्तकों के लेखक हरिपाल रावत ने व्यक्तित्व विकास में पंचतत्वों से लेकर व्यक्ति की शिक्षा और स्वामी विवेकानंद जैसे विद्वानों के विचारों की महत्ता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय आर्य, शिरीष परसाई, सोमेश राठौर, हेमंत गोहिया, प्रियंका भट्ट, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय, तरूणा तिवारी आदि उपस्थित थे।
TAGS Hot News