इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में 30 दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। ईको फ्रेंडली बैग निर्माण विधा का चयन कर महाविद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
कन्या महाविद्यालय में इको फ्रेन्डली बैग निर्माण प्रशिक्षण में छात्राओं ने जूट बैग, पेपर बैग और जूट से बनने वाले अन्यन वस्तुओं को बनाने की विधि सीखकर 50 की संख्या में बैग एवं अन्य वस्तुओं का प्रदर्शन किया। प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पूनम साहू को आमंत्रित किया। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण की उपादेयता बताई। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. श्रीराम निवारिया ने बताया कि समय का महत्व है, इसलिए विद्यार्थी जीवन के समय का सही उपयोग करें और जो सीखने को मिल रहा है उसका लाभ उठाएं। प्रशिक्षणदाता संगीता कुरापा तथा सहयोगी प्रियंका भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्तव छात्राओं ने लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा उन्हें सीखे हुए काम के लिए बाहर से कुछ आर्डर भी मिले हैं।
मुख्य अतिथि ने बताया कि कॅरियर बनाने के लिए किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए आपको अभी से तैयारी करना प्रारंभ करना चाहिए। समय प्रबंधन करना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रमाण-पत्र वितरण किये। डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा ने मुख्य अतिथि ओर प्राचार्य का स्वातगत किया। कार्यक्रम में मंजरी अवस्थी, आनंद कुमार परोचे, हेमंत गोहिया, शिरीष परसाई, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेुना, डॉ. शिखा गुप्ता, सुश्री पुष्पा दवंडे, पूनम साहू, पूनम राय, सोनम शर्मा, सुषमा चौरसिया, महेन्द्रिका मालवीय, कामधेनु पटोदिया, तरुणा तिवारी ओर बड़ी मात्रा में छात्राएं उपस्थित थी।
छात्राओं ने लिया इको फ्रेन्डली बैग का प्रशिक्षण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








