इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच के तत्वावधान में निर्धन मेधावी 18 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण एवं निबंध प्रतियोगिता के 6 विजेताओं को पुरस्कार वितरण का 29 सितंबर, रविवार को सायंकाल 4 बजे पत्रकार पत्रकार भवन में होगा।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को 1000 रुपए की दर से छात्र सहायता निधि की राशि वितरित की जाएगी। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। छात्रवृत्ति राशि पात्रता धारी छात्र-छात्राओं के नाम कन्या हायर सेकेंडरी सूरजगंज सोनम कटारे, अनामिका मिश्रा, रूपाली राजपूत, महक साहू, शिखा कलोसिया, महक पटेल, कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी खुशबू चौरे, स्नेहा राजपूत, सुमायला अली, कशिश चौहान, निधि सराठे, सुरभि यादव, बालक हायर पीपल मोहल्ला ईशान खान, आसिफ खान, आशीष चंदेल, युसूफ लाजरस, अमन बकोरिया, सेंट्रल रेलवे स्कूल नयायार्ड ज्योति पूरनकर हैं। निबंध प्रतियोगिता के विजेता बालक हायर सेकंडरी पीपल मोहल्ला अमित बकोरिया, बलराम चौरे, ब्रज मोहन, साहू कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी रागिनी यादव, महिमा केवट, पूजा मालवीय हैं।
कार्यक्रम में पालकों की भी उपस्थिति रहेगी। मंच ने छात्र-छात्राओं से पहचान पत्र ले कर आने की बात कही है। यह जानकारी मंच सचिव राजकुमार दुबे ने दी।
छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार वितरण 29 को

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








