छीपा समाज की महिलाओं ने किया गिरोटिया का सम्मान
इटारसी। क्षत्रिय छीपा समाज की महिला विंग ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूलचंद गिरोटिया का उनके निवास पर पहुंचकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूलचंद गिरोटिया के निवास पर पहुंचकर आज क्षत्रिय छीपा समाज की लगभग 20 महिला सदस्यों ने अलका नामदेव, भारती पांडे और मंगला मंजारिया के नेतृत्व में पुष्पहार, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर भगवती बडग़ूजर, कला उदयवाल, कृष्णा बडग़ूजर, अनिता सीहोरिया, प्रतिभा नामदेव, बसंती ठाकुर, नंदनी उज्जैनिया, माधुरी वर्मा, आराधना मंजारिया, सुनिता ठाकुर, राजकुमारी महंतवार, हेमा बडग़ूजर, करुणा मंजारिया, आरती मंजारिया, अर्पिता नामदेव, अंकिता मेहंतवार, अलका नामदेव, भारती पांडे व मंगला मंजारिया उपस्थित थी। साथ ही समाज के सैनानी के स्वागत के लिये समाज के पुरुष समूह के सदस्य, अशोक ठाकुर, मुन्ना भैया सीहोरिया, सत्यनारायण नामदेव व संजीव मंजारिया, योगेन्द्र बडग़ूजर भी उपस्थित थे।