इटारसी। किसानों की परेशानी को देखते हुए कृषि उपज मंडी में अवकाश के बावजूद उड़द की खरीद हो रही है। मंडी परिसर में उड़द खरीद की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है और कोई किसान छुट न जाए इसके लिए छुट्टी के दिन भी खरीद करने का निर्णय मंडी प्रबंधन ने लिया और व्यापारियों से बातचीत करके खरीद कार्य प्रारंभ कराया। अलबत्ता अवकाश होने के कारण किसानों को भुगतान इन दो दिनों में नहीं हो सकेगा। किसान इस पर राजी हो गए और वर्तमान में उड़द खरीद कार्य चल रहा है। अध्यक्ष विक्रम तोमर ने बताया कि किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया। शुक्रवार को यहां आए करीब 12 हजार क्विंटल उड़द में से सात हजार क्विंटल खरीद की गई थी, शनिवार को अवकाश के दिन कल की शेष और आज आने वाली उपज की खरीदी की जा रही है।
छुट्टी के दिन भी मंडी में हो रही उड़द की खरीद

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








