इटारसी। शनिवार को पथरोटा की मुख्य नहर में छलांग लगाकर लापता हुए पीपल मोहल्ला के आटो चालक युवक शाहरुख का शव आज सिवनी मालवा के पास ग्राम झकलाय की छोटी नहर में मिला है। पुलिस दो दिन से नहर में उसकी तलाश कर रही थी। उसके शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे 69 पर पथरोटा नहर से युवक शाहरुख पिता शेख शमीम 30 वर्ष ने छलांग लगायी थी। वह अपने दोस्त इरफान, शेख रसीद और अभिषेक के साथ आटो में सवार होकर नहाने पहुंचा था। उसने नहर में छलांग लगायी और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया था। पुलिस ने गुम इनसान कायम कर उसकी तलाश प्रारंभ की थी। युवक मेन केनाल से बहते हुए झकलाय नहर पहुंचा और वहां जाकर फंस गया था। सोमवार को सुबह ग्राम के एक नागरिक ने नहर में शव फंसा होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचे सिवनी मालवा थाना प्रभारी अजय तिवारी ने शव की शिनाख्त करायी तो उसकी पहचान शाहरुख के रूप में हुई। इटारसी से पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
छोटी नहर में मिला शाहरुख का शव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









