इटारसी। तिलकसिंदूर-खटामा के जंगल में एक नाले में मृत बछिया मिली है। बछिया पर किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका जतायी जा रही है। वन विभाग को सूचना मिलने पर मामला जांच में लिया है। वन विभाग का मानना है कि बछिया पर जानवर हमला करता तो उसे खाता, लेकिन मृत बछिया पर हल्के से खरोंच के निशान है।
जमानी वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजेन्द्र कुमार वर्मा का कहना है कि पहले रीछ द्वारा हमले की सूचना मिली थी, लेकिन सामान्यत: रीछ गाय पर हमला नहीं करते हैं। किसी अन्य जंगली जानवर के हमले की आशंका भी इसलिए नहीं लगती क्योंकि बछिया के शरीर पर हल्की सी खरोंच के निशान है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। घटना कल की बतायी जा रही है, जबकि सूचना आज मिली है। श्री वर्मा ने कहा कि इस जंगल में रीछ तो बहुतायत में पाये जाते हैं, लेकिन अभी तक गाय पर रीछ के हमले की कोई घटना नहीं हुई है।
जंगल में मृत मिला गाय का बच्चा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







