इटारसी। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन रविवार को जयंती पर नगर भ्रमण करने निकले। तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतिम दिन महाराज अग्रसेन का जुलूस निकाला गया। भगवान अग्रसेन की शोभायात्रा शहर में निकली जिसमें भक्तों ने अग्रसेन की जगह-जगह पूजन कर आरती उतारी।
रविवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल भवन से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यह शोभायात्रा अग्रवाल भवन से प्रारंभ हुई और तालाब मोहल्ला होते हुए बैंडबाजों के साथ 11 वीं लाइन, नवमीं लाइन, सराफा बाजार, नीमवाड़ा से जयस्तंभ होकर श्री द्वारिकाधीश मंदिर के पास से शीतला मंदिर के सामने से वापस अग्रवाल भवन में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में तरुण अग्रवाल मंडल अध्यक्ष गुलाबचंद्र अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, दीपक घनश्याम दास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल, सुरेश गोयल, सतीश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, संजय शिल्पी, हरीश अग्रवाल, बसंत अग्रवाल सहित महिला मंडल, बहुरानी मंडल एवं अग्रवाल युवक दल के सदस्य शामिल हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अग्रसेन जयंती के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन सत्र में वर्ग दो 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग के एकल व युगल नृत्यों एवं वर्ग 1 में 3 से 6 वर्ष आयु और वर्ग 3 में आयु 10 से 14 वर्ष के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी।
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की एक से बढ़कर एक धार्मिक, राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अद्वितीय फैंसी ड्रेसस ने समा तो बांधा ही, धारा 370 की जरूरत, बाल विवाह, पर्यावरण सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्लास्टिक के नुकसान जैसे राष्ट्रीय व सामाजिक ज्वलंत विषयों पर जन जागरण के प्रभावशाली संदेश भी दिये। जयंती समारोह के मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल शिल्पी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत अध्यक्ष उमेशचंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल भौंरावाले, मंडल अध्यक्ष गुलाबचंद्र अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन और श्री अग्रसेन पूजन आरती से किया। निर्णायक मंडल में रामकिशोर नाविक, शरद दीक्षित, श्रीमती पूजा राजपूत, भरत गायकवाड़, सुश्री नाजमीन शेख का स्वागत सह संयोजक दीपक हरिनारायण अग्रवाल, अंशु अश्विनी अग्रवाल, सुनीता राजेश अग्रवाल, प्रीति प्रशांत अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, संजय एच अग्रवाल, संजय शिल्पी, प्रियंक गोयल, अतुल, मुकेश, हिमांशु बाबू आदि ने किया।

संयोजक द्वारा घोषित निर्णय अनुसार वर्ग 2 एकल नृत्य बालिका में वैष्णवी सुनील प्रथम, आराध्या व आस्था द्वितीय, सोनिका पीयूष तृतीय रहे। कौशंवी को प्रोत्साहन व अभ्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। युगल नृत्य में विशेष पुरस्कार अभ्या सृष्टि को मिला। बालकों में वंश सुनील प्रथम, कुशल सुमित द्वितीय, शौर्य मनीष तृतीय रहे। प्रोत्साहन स्वास्तिक को व सांत्वना प्रांशु व गौरांश को मिला। विचित्र वेशभूषाओं में वर्ग 1 में अंगूर का गुच्छा बनी पंखुरी को प्रथम, कैंडी डॉल बनी श्रीनिका द्वितीय व हरी मटर बनी श्रुति तृतीय रही। मिस वल्र्ड 19 बनी नेंसी को प्रोत्साहन व स्मार्टफोन, यशस्वी एवं प्रियांशी को सांत्वना मिला। वर्ग 1 बालकों में धारा 370 के हटने के बाद की कश्मीरी युवती बना श्रीनव सत्यम प्रथम, कन्हैया बना श्रीमनीष द्वितीय व पेड़ बना जय तृतीय रहा। आर्च जलपरी, अजय वासुदेव, नक्ष जिमबॉय, बब्बर शेर बने नित्यांश को प्रोत्साहन व सांत्वना मिले। युगल फैंसी ड्रेस में गणेश चूहा बने दिव्यांश, हेमंत प्रथम, मोदी-ट्रंप बने हर्शित-पार्थ द्वितीय एवं ईसर-गणगौर बने नक्ष-अमूल तृतीय रहे। वर्ग 3 में माडर्न गल्र्स बने कनिका प्रथम, कश्मीरी गर्ल बनी आर्ची द्वितीय व बनारस की पान वाली श्रेया व पॉलिथिन गर्ल बनी नैनिका तृतीय रही। बालक एकल वर्ग 3 में भगवान रंगनाथ बने धु्रव मनोज प्रथम, भगवान सत्यनारायण बने सौम्य मनीष द्वितीय व भगत सिंह बने अमन अमित तृतीय रहे। पेड़-सिलेंडर बने सार्थक मित्तल को प्रोत्साहन मिला। युगल में महिषासुर मर्दिनी वंश-प्राची की जोड़ी प्रथम रही। कन्याभोज व उसके बाद प्रस्तुति में अंशु-प्राची द्वितीय, भोला भंडारिन-नंदी बने वंश-सौम्य तृतीय रहे। समाज की वार्षिक बैठक व कुलदेवी लक्ष्मी का भंडारा भी हुआ।















