जरूरतमंद परिवार के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया

जरूरतमंद परिवार के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया

इटारसी। शांतिधाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति इटारसी (shanty dhaam) एवं हरि ओम संस्था (Hari Om Sanstha) के माध्यम से आरएमएस कॉलोनी निवासी एक जरूरतमंद परिवार के व्यक्ति का अंतिम संस्कार शांतिधाम में 22 जुलाई बुधवार को दोपहर में किया गया।
हरिओम संस्था (Hari Om Sanstha) के मनोज सारन (Manoj Saran) एवं गोपाल सिद्धवानी (Gopal Siddhwani) को जब जानकारी दी गई तब उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी दिए जाने की तुरंत स्वीकृति दी। मनोज सारन एवं गोपाल सिद्धवानी निरंतर अंतिम संस्कार में सहयोग करते हैं।आज बुधवार से श्री झूलेलाल चालीहा (Shri Jhulelal Chaliha) भी शुरू हो रहा है। पहले दिन ही भगवान झूलेलाल ने पवित्र कार्य कराया। मनोज सारन (Manoj Saran) , गोपाल सिद्धवानी (Gopal Siddhwani) साधुवाद के पात्र हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!