---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 139 उपार्जन केंद्र निर्धारित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 05 मई 2025 तक जारी रहेगी। भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश शासन द्वारा 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने से किसानों को कुल 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

गेहूं खरीदी के लिए 139 केंद्र निर्धारित

किसानों की सुविधा एवं सुरक्षित भंडारण और परिवहन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 139 उपार्जन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। एमपी उपार्जन पोर्टल के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु जिले में कुल 55,729 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें सिवनी मालवा से 13916, माखननगर से 7133, सोहागपुर से 6487, बनखेड़ी से 7155, पिपरिया से 6042, डोलरिया से 5456, इटारसी से 5534, नर्मदापुरम से 3691 तथा नर्मदापुरम नगर से 315 किसान शामिल हैं।

विगत वर्ष की उपार्जन स्थिति

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में 186375 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ था, जिसके तहत 25766 किसानों से 2,85,293 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था।

अब तक 396.06 क्विंटल गेहूं की खरीदी

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 505 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, जिनमें से 4 किसानों से कुल 396.06 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसान अपनी उपज विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र एवं विक्रय दिनांक के चयन हेतु 222.द्वश्चद्गह्वश्चड्डह्म्द्भड्डठ्ठ.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। उपार्जन प्रक्रिया के तहत सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 8 बजे से निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को खाद्यान्न का परिवहन, भंडारण तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने स्लॉट बुक कर उपार्जन केंद्रों पर पहुंचें, जिससे सुचारू रूप से खरीदी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.