जिझौतिया ब्राह्मण (Jijhotiya Brahmin) समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

जिझौतिया ब्राह्मण (Jijhotiya Brahmin) समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

इटारसी। मप्र कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण (Jijhotiya Brahmin)समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भोपाल (Bhopal) रजिस्ट्रार के समक्ष समस्त कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए किया। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन मार्च माह में होने वाली समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में होना था परंतु लॉकडाउन (Lock Down) के कारण बैठक को आगामी सूचना तक के लिए आगे बढ़ा दिया था।
कोरोना संकट के चलते वृहद सामाजिक बैठक होना अभी भी संभव नहीं है, इसलिए पुरानी इटारसी (Old Itarsi) में आलोक दीक्षित (Alok Dixit) के निवास पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत दुबे (Hemant Dubey) की उपस्थिति में बहुत दिनों से रुकी हुई सामाजिक गतिविधियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें महासचिव विपिन कुमार श्रोती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष ओम पांडे, सचिव कैलाश दुबे, संयुक्त सचिव नरेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रविशंकर परसाई एवं प्रचार सचिव सुबोध तिवारी। कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर श्रोती, अशोक दीक्षित, राजेन्द्र दीवान एवं शंभूदयाल दुबे को नियुक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र तिवारी, उमाशंकर श्रोती, हेमंत दुबे, इटारसी शाखा अध्यक्ष कैलाश दुबे, होशंगाबाद शाखा अध्यक्ष रवि दुबे, संतोष दीवान, अनिल दुबे, विनोद दुबे, दीपक श्रोती, आलोक दीक्षित, शैलेंद्र दुबे, राहुल दुबे, यश दुबे, विकास दुबे उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: