होशंगाबाद। जिला प्रशासन ने आज गुरुवार को अवैध परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की। राजस्व, खनिज, पुलिस एवं होमगार्ड की संयुक्त टीम ने कार्यवाही में अवैध परिवहन करते हुए रेत के 15 डंपर जप्त किये।
एसडीएम होशंगाबाद आदित्य रिछारिया ने बताया कि यह कार्यवाही करते हुए विकासखंड बाबई के ग्राम आंचलखेड़ा एवं तवा पुल से 12 डंपर वाहनों एवं होशंगाबाद शहर से जासलपुर, निमसाडिय़ा एवं पुलघाट से एक-एक डंपर वाहनों सहित कुल 15 डंपर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जब्त किये। जब्त वाहनो में से 12 वाहनों को पुलिस थाना बाबई एवं शेष 3 डंपर वाहनों को कृषि उपज मंडी होशंगाबाद में अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। जब्त डंपर वाहनों पर रेत नियम 2019 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यवाही के दौरान एसडीएम होशंगाबाद आदित्य रिछारिया, तहसीलदार बाबई आलोक पारे, तहसीलदार ग्रामीण शैलेन्द्र बड़ोनिया, खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकर, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले की टीम ने पकड़े रेत के 15 डंपर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






