---Advertisement---

जिले के 98 हजार 631 बच्चों ने पी पोलियो की दवा

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 28 जनवरी को प्रारंभ किया गया है, जो 30 जनवरी तक चलेगा। 28 जनवरी को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 0 से 5 वर्ष के 67 हजार 791 बच्चों ने एवं शहरी क्षेत्र के 30 हजार 840 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। उल्लेखनीय है कि पल्स पोलियो अभियान के अतंर्गत जिले के एक लाख 57 हजार 876 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। इसके विरुद्ध 98 हजार 631 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। शेष छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी होशंगाबाद ने बताया कि होशंगाबाद में 0 से 5 वर्ष तक के 10 हजार 112 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी तरह इटारसी में 10 हजार 403 बच्चों को, पचमढ़ी में 839 बच्चों को, बनखेड़ी में 10 हजार 178 बच्चों को, पिपरिया में 15 हजार 333 बच्चों को, सोहागपुर में 10 हजार 192 बच्चों को, बाबई में 9 हजार 759 बच्चों को, सुखतवा में 7 हजार 31 बच्चों को, डोलरिया में 7 हजार 566 बच्चों को एवं सिवनीमालवा में 17 हजार 218 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.