जिले मे अब तक 97.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले मे अब तक 97.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले मे 1 जून से अब तक 97.7 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले मे 4 जुलाई को 4 मि.मी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 8.8 मि.मी वर्षा बनखेडी तहसील मे दर्ज की गई। इस संबंध मे अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया की अब तक तहसील होशंगाबाद मे 95.3 मि. मी., सिवनीमालवा मे 160 मि. मी., इटारसी मे 54.4 मि. मी., बाबई मे 37 मि. मी., सोहागपुर मे 126 मि. मी. पिपरिया मे 120.6 मि. मी., बनखेडी मे 84.4 मि. मी. तथा पंचमढी मे 104.2 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि मे जिले मे 220.2 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमे तहसील होशंगाबाद मे 148 मि. मी., सिवनीमालवा मे 155 मि. मी., इटारसी मे 122 मि. मी., बाबई मे 135 मि. मी., सोहागपुर मे 219 मि.मी. पिपरिया मे 284.4 मि. मी., बनखेडी मे 270.2 मि. मी. तथा पंचमढी मे 428 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। सभी तहसीलो मे वर्षा का क्रम आरंभ हो गया है। किसान सोयाबीन, मूंग, उडद, मक्का तथा धान की बोनी की तैयारी कर रहे है।