इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने आज यहां रेलवे स्टेशन सहित रेलवे परिसर स्थित आफिसों का निरीक्षण किया। जीएम श्री पिल्लई ने इटारसी जंक्शन का करीब 1 घंटे निरीक्षण किया। जीएम की अगवानी करने भोपाल मंडल रेल प्रबंधक शोभन चौधुरी, सीनियर डीसीएम विनोद तमोली सहित मंडल के तमाम अधिकारी इटारसी स्टेशन पर मौजूद थे।
जीएम इटारसी रेलवे स्टेशन परिसर में करीब एक घंटे रहे। जीएम के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन को संवारने की तैयारी एक पखवाड़ा से भी अधिक समय से चल रही थी। स्थानीय अधिकारियों ने भोपाल मंडल के अफसरों की देखरेख में रेलवे स्टेशन को चकाचक करने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। न तो अवैध वेंडर थे, ना कहीं गंदगी की गुंजाइश शेष रखी थी। हालांकि जीएम श्री पिल्लई ने अपने दौरे को निरीक्षण के बिंदुओं तक ही सीमित रखा था। वे करीब एक घंटे रहे और उनको सबकुछ व्यवस्था संतोषजनक ही लगी।
जीएम सुबह करीब 4 बजे इटारसी पहुंच गए थे। सुबह करीब 9 बजे अपने आरए से निकलकर श्री पिल्लई ने प्लेटफार्म एक स्थित एक्सपे्रस फूड का खानपान रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद वे बारह बंगला तरफ हाल ही में बने टिकट विन्डो देखने गए और यहां से सीध नयायार्ड स्थित इलेक्ट्रिक लोकोशेड पहुंचे। यहां लगभग 10 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर सिमुलेटर सेंटर का निरीक्षण करने भी पहुंचे। पमरे जीएम ने इटारसी स्टेशन की सफाई व्यवस्था के साथ ही ढाई करोड़ की लागत से बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में बने मॉडल रूम का भी निरीक्षण किया।
जीएम आए, एक घंटा रहे, व्यवस्था दुरुस्त मिली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







