जैद ऑल इंडिया साई में चयनित

इटारसी। जिला हॉकी संघ के सदस्य और शहर के उभरते हॉकी खिलाड़ी जैद खान का चयन सब जूनियर ऑल इंडिया साई में हुआ है। शहर की एक और हॉकी प्रतिभा के रास्ते भारतीय हॉकी टीम के लिए खुल गये हैं।
उल्लेखनीय है कि इटारसी को हॉकी की नर्सरी माना जाता है और यहां से पिछले वर्ष विवेक सागर प्रसाद को भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है जो मप्र साई के मार्फत राष्ट्रीय टीम में पहुंचे हैं। इसके अलावा सुंदरम भी इन दिनों इंडिया कैंप में हैं। जैद खान का चयन ऑल इंडिया साई कैंप में हुआ था और उनको देश के अन्य करीब तीन दर्जन खिलाडिय़ों के साथ भुवनेश्वर बुलाया गया था जहां उनके बेहतर खेल के आधार पर उनका चयन प्लेइंग इलेवन में हुआ है। जैद के चयन पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर, सचिव कन्हैया गुरयानी सहित अनेक सदस्यों और हॉकी खिलाडिय़ों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!