होशंगाबाद/इटारसी। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of all India traders) CAIT की वर्ष 2020-2022 की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ( B.C. Bharatiya) एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ( Praveen Khandelwal) ने घोषित की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ( Radheshyam Maheshwari) ने बताया कि भूपेन्द्र जैन (Bhoopendra Jain )को पुन: 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष ( President) नामांकित किया है। इटारसी से विजय राठी (Vijay Rathi)प्रदेश उपाध्यक्ष एवं होशंगाबाद से राजकुमार खंडेलवाल को प्रदेश सचिव बनाया है।
उल्लेखनीय है कि देश के 7 करोड़ व्यापारियों की अग्रणी संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट, CAIT) मध्यप्रदेश में 11 से भी अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है। प्रदेशभर में इसकी शाखाएं हैं और होशंगाबाद संभाग में बैतूल, हरदा, होशंगाबाद एवं इटारसी सभी क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कैट सक्रियता से कार्य कर रही है। बैतूल के कैट जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के उद्योग विभाग के निर्देश पर शीघ्र ही जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के साथ मिलकर कैट मुद्रा लोन शिविर आयोजित करेंगी। हम व्यापारियों को व्यापारिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं और व्यारपारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इटारसी, होशंगाबाद से सतीश अग्रवाल एवं कैट टीम बैतूल के सुनील हिरानी सहित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकरियों को बधाई दी है।
जैन कैट के अध्यक्ष, राठी उपाध्यक्ष नामांकित


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














