जैविक भारत सम्मेलन में शामिल होंगे

इटारसी। बा और बापू की 150 वीं जयंती और भोपाल गैस त्रासदी के अवसर पर भोपाल में एक कार्यक्रम 24 नवंबर 2019 को आयोजित किया है। कार्यक्रम का शीर्षक है ‘भोपाल की पुकार विष मुक्त जैविक भारत। यह कार्यक्रम भोपाल के गांधीभवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ.वंदना शिवा उपस्थित रहेंगी। डॉ.वंदना शिवा जैविक खेती की विश्व की सबसे बड़ी विशेषज्ञ मानी जाती है। इस कार्यक्रम में ग्रामसेवा समिति भोपाल एवं जैविक बाजार इटारसी के सभी सदस्य भाग ले रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए भारत कॉलिंग कृषि महाविद्यालय पथरौटा इटारसी के सभी छात्र एवं स्टाफ भी भोपाल पहुंच रहे हैं। जैविक खेती अभियान के सदस्यों ने इटारसी एवं आसपास के सभी जैविक किसानों एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने वाले लोगों से निवेदन है किया है कि वह अधिक से अधिक मात्रा में भोपाल पहुंचकर जैविक खेती अभियान को मजबूती प्रदान करें। इस कार्यक्रम हेतु भोपाल से विशेष जानकारी मोबाईल नंबर 9424672533 से प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी ग्रामसेवा समिति के सदस्य हेमंत दुबे द्वारा दी गई है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: