जो शीतलता दे वो शिव को प्रिय है : दुबे

जो शीतलता दे वो शिव को प्रिय है : दुबे

इटारसी। कोरोना महामारी (Corona) के कारण शहर के धार्मिक उत्सव भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसका उदाहरण सावन मास में चल रहे पार्थिव शिव पूजन एवं रूद्राभिषेक में देखा जा सकता है। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति (Shri Navgrah Durga Mandir) के द्वारा इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग पूजन श्रावण मास के प्रथम दिन से किया जा रहा है। सावन मास के चतुर्थ दिवस पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक एवं पूजन किया। प्रतिदिन लगभग 3 घंटे चलने वाले पूजन एवं रूद्राभिषेक में सीमित संख्या में श्रद्धालु श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Navgrah Durga Mandir) में आ रहे हैं। मुख्य आचार्य विनोद दुबे, सत्येंद्र पांडे, आचार्य पीयूष पांडे द्वारा पूजन एवं रूद्राभिषेक कराया जा रहा है।
मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने पार्थिव शिवलिंग पूजन की महत्ता बताते हुए कहा कि शिव ही सृष्टि के निर्माणकर्ता हैं। सावन मास भगवान शिव को अतिप्रिय है, क्योंकि यह शीतलता प्रदान करता है हर वो चीज जो शीतलता दे वह भगवान शिव को प्रिय है। यजमान के रूप में गोपाल नामदेव, नैतिक अग्रवाल एवं समक्ष गुजरानिया ने भगवान शिव का पूजन एवं रूद्राभिषेक किया ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!