इटारसी। शहर की गायन प्रतिभा राशि खाड़े को सिंधी कालोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में सम्मानित किया गया। राशि ने इटारसी शहर में लगातार 12 घंटे तक 150 गीत गाने का रिकार्ड कायम किया है।शहर की लता मंगेशकर के रूप में पहचानी जाने वाली प्रतिभाशाली गायिका राशि खाड़े को भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव समिति ने संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया है। राशि ने शहर के जयस्तंभ चौक पर लगातार 12 घंटे 150 गीत गाने का रिकार्ड बनाया था। राशि को झूलण सेवा समिति ने मंदिर में आमंत्रित किया था। यहां उन्होंने भगवान झूलेलाल मंदिर में भजनों की प्रस्तुति भी दी। समिति ने उनको सम्मानित किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
झूलेलाल मंदिर में किया राशि खाड़े का सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com