इटारसी। भाजपा नेता लखन राय की नवविवाहिता बहू टीना राय ने बुधवार की शाम को आत्महत्या कर ली थी। मामले में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पूर्व होशंगाबाद से आयी एफएसएल टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष सूक्ष्मता से जांच की। शार्ट पीएम रिपोर्ट में गले में फांसी लगने से मृत्यु होना बताया गया है। लेकिन मौके पर रस्सी मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
केसला थाना अंतर्गत ग्राम सुखतवा में टीना राय की मृत्यु के बाद सुबह परिजनों के समक्ष एफएसएल टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट पूनम साहू की मौजूदगी में सूक्ष्मता से जांच उपरांत पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को मृतका के मायके पक्ष को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार होशंगाबाद में किया गया। इधर एफएसएल टीम, एसडीओपी उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में सुखतवा स्थित मृतका के आवास पर पहुंची जहां सील कमरे को खोलकर जांच की। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व ही टीना का विवाह लखन राय के पुत्र रोहित राय से हुआ था और टीना ने इतने कम समय में ही मौत को गले लगा लिया। ससुराल पक्ष के अनुसार टीना ने दुपट्टे से फांसी लगायी जबकि घटना स्थल के पास रस्सी मिलने से मामला संदिग्ध हो गया।
एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि मृतका के परिजनों ने टीना की आत्महत्या पर संदेह जताया है, इसलिए बारीकी से हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। जांच के उपरांत जो भी निष्कर्ष निकलकर आएगा, उसके अनुसार स्पष्ट हो सकेगा कि टीना ने आत्महत्या की या फिर हत्या हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
टीना के परिजनों ने जताया मौत पर संदेह

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








