होशंगाबाद। कोरोना माहामारी के संक्रमणकाल में जिले में संचालित टेलिमेडिसन सेवा द्वारा आमजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नोडल अधिकारी टेलिमेडिसन डॉ.अखिलेश सिंघल ने बताया है कि जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित टेलिमेडिसन सेवा दूरभाष 9425467944 के माध्यम से दूरभाष एवं वीडियोकाल के द्वारा रोगियो से संपर्क कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
रोगियों को लक्षण अनुसार दवाईयां की जानकारी दी जा रही हैं जिसके माध्यम से वे नजदीकी मेडिकल स्टार्स व स्वास्थ्य केन्द्र से दवाई ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि टेलिमेडिसन के माध्यम से होम क्वारेन्टाइन किये गये व्यक्तियों से सतत संपर्क कर उनके घरो तक एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि टेलिमेडिसन सेवा 24 घंटे सातों दिन क्रियाशील है जिसमें चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय कालसेंटर के दूरभाष 07574-254446 के माध्यम से कोरोना संबंधी जानकारी एवं अन्य बीमारियों के संबंध में लोगों तक प्रभावी सम्प्रेषण के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
[adrotate banner="7"]
टेलिमेडिसन सेवा द्वारा पहुंचाई जा रही है बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









