इटारसी। ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार द्वारा लगाए टैक्स के विरोध में आज जयस्तंभ चौक पर सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की। ट्रक मालिकों कहना है कि केंद्र सरकार ने ट्रक मालिकों पर जो टैक्स लगाया है वह अनुचित है, इसे वापस होना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय मिश्रा, जसपाल सिंह पाली भाटिया सहित करीब आधा सैंकड़ा ट्रक मालिक मौजूद थे।
टैक्स के विरोध में ट्रक मालिकों ने लगाए नारे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








