इटारसी। गेहूं उपार्जन केन्द्र गोंची तरोंदा में एक ट्रक चालक और कुछ हम्मालों ने चोरी की नीयत से ट्रक में निर्धारित से 11 बोरी अधिक भर ली थीं। चोरी पकड़ में आने के बाद इन सभी के खिलाफ पथरोटा थाने में मामला पंजीबद्ध कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों गेहूं उपार्जन केन्द्रों में गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। 16 मई की शाम करीब सवा छह बजे ट्रक क्रमांक एमपी 05 जी, 6380 का चालक विनोद कुमार चौबे के साथ ही शुभम चौबे, शंकर कुशवाह, महेश टेकाम और बाबू ठाकुर ने लाभ कमाने के उद्देश्य से 380 के स्थान पर 391 बोरी गेहूं भर लिया था। जानकारी मिलने के बाद हरिशंकर चौरे पिता जमुनादास की शिकायत पर पथरोटा थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है।
ट्रक में भर ली थी गेहूं की ज्यादा बोरी, मामला दर्ज


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









