---Advertisement---

डा. मंत्री ने की नौकर की नृशंस हत्या

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। होशंगाबाद निवासी और इटारसी के सरकारी अस्पताल के डाक्टर सुनील मंत्री ने अपने नौकर की नृशंस हत्या कर दी और लाश के टुकड़े टुकड़े करके उस पर तेजाब डालकर जला दिया। डाक्टर ने आपरेशन में उपयोग किए जाने वाले औजारों से उसके कई टुकड़े कर दिए। लाश के इन टुकड़ों को डिब्बों में पैक कर छिपा दिया था। सूचना के बाद पुलिस उसके घर की तलाश ले रही है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इटारसी के सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. सुनील मंत्री आनंद नगर होशंगाबाद में रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके यहां नौकर बीरू काम करता था। जुमेराती निवासी बीरू की डाक्टर ने बेरहमी से हत्या कर दी। डॉ सुनील मंत्री ने अपने घर के अंदर ड्राइवर की जघन्य ह्त्या की। इसके बाद उसकी लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर एसिड में डाले।

डाक्टर रात में आरी से उसकी लाश काट रहा था। तभी किसी को भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घर की तलाश ली तो खुलासा हुआ। सूचना पर एएसपी राकेश खाखा सहित आला अधिकारी पहुंच गए।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.