इटारसी। आज संविधान के निर्माता भारत रत्न भीम राव आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर अनुसूचित जाति वर्ग ने जयस्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती लगायी। महादलित परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेशचंद्र मैना, वाल्मीकि समाज के पटेल गणेश चावरे, सुरेश करिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, अभिषेक तिवारी, रविदासिया संगठन अध्यक्ष राजू बकोरिया, धर्मेंद्र रणसरमा, अमृत कबीरिया, मंजीत कलोसिया आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब हमारे पूजनीय हैं। उन्होंने हमें शिक्षा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने भारत के लिए संविधान बनाया। हमें जीने की राह बतायी।
अवसर पर शुभम मछंदर, शुभम टिकरिया, अभिषेक दीघने, आलोक चावरे, प्रहलाद निकम, गोपाल मंसूरे, राजकुमार दुब,े रामगोपाल बरुआ, मनीष बारबे, विशिपिया, गणेश पटेल, सुनील डोंगरे, जीतेन्द्र राजवंशी, विलास दाहके, देवी खड़ोतिया आदि शामिल हुए।
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का मना निर्वाण दिवस

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








