---Advertisement---

डोलरिया बांस डिपो में आग, लाखों का नुकसान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। डोलरिया के बांस डिपो में गुरुवार को दोपहर नरवाई से डिपो में रखे बांस में भीषण आग लग गयी। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए के बांस जलने का अनुमान है। हालांकि विभागीय अधिकारी अभी नुकसान की ठीक जानकारी नहीं बता पा रहे हैं। आग की घटना के बाद तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
खेतों में लगाई जा रही नरवाई की आग अब भी थमी नहीं है। करीब आधा दर्जन से अधिक मौतों के बावजूद किसानों ने नरवाई में आग लगाना बंद नहीं किया है। गुरुवार को नरवाई में लगी आग डोलरिया के बांस डिपो में पहुंच गयी और यहां रखे बांस जल उठे। हवा के साथ तेज होती आग को बुझाने के लिए डिपो प्रबंधन को दमकल बुलानी पड़ी और तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिपो से सटे खेत में नरवाई की आग लगी थी जो न जाने कब डिपो तक पहुंच गयी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन ये प्रयास नाकाफी थे। होशंगाबाद, सिवनी मालवा और इटारसी में दमकल को खबर की। करीब पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर मौजूद वनकर्मी श्रवण कुमार ने बताया कि वह डिपो में मौजूद नहीं था। गांव में गया था, जहां एक राहगीर ने उसे घटना की सूचना दी।
इधर शाम 6 बजे वन विभाग के एसडीओ ने घटना स्थल का परीक्षण किया और संबंधित टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए तैनात किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रामकुमार ने बताया कि नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं है। आकलन चल रहा है, उसके बाद ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। बता दें कि डोलरिया में सिवनी मालवा परिक्षेत्र का बड़ा बांस डिपो है जहां लाखों रुपए के बांस रखे जाते हैं जो देवास और नेपानगर भेजे जाते हैं। इन्हीं बांस में गुरुवार को भयंकर आग लगी थी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.