इटारसी। शासकीय एमजीएम कालेज की तीन छात्राओं रेशम खान, एमए द्वितीय सेमेस्टर भूगोल, रेशमा खान बीएससी छटवा सेमेस्टर बायो एवं नेहा ठाकुर बी कॉम चतुर्थ सेमेस्टर का चयन बॉल बेडमिंटन प्रतियोगिता में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की टीम में हुआ है। बॉल बेडमिंटन प्रतियोगिता 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आन्ध्रा (कड़प्पा) में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने छात्राओं को उनके चयन पर बधाई दी। छात्राओं के चयन पर क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती नयना यादव एवं महाविद्यालय स्टाफ के शुभकामनाएं प्रेषित की है।
तीन छात्राओं का बैडमिंटन में चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








