---Advertisement---

तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे आयुध निर्माण कर्मचारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। न्यू पेंशन स्क्रीम को रद्द करके पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने और आर्डनेंस फैक्ट्री को वर्कलोड देने की मांग को लेकर बुधवार से तीन दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रारंभ हो रही है। देश की सभी 41 आर्डनेंस फैक्ट्रियों में होने वाली इस हड़ताल का आह्वान एम्पलाइज यूनियन, आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस और भारतीय मजदूर संघ संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति आयुध निर्माणी इटारसी ने किया है। संयुक्त मोर्चा ने जानकारी दी है कि इस हड़ताल का नोटिस प्रबंधन को पूर्व में ही दे दिया है।

गेट पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
समिति के संयुक्त सचिव कुलदीप चौधरी ने बताया कि इटारसी में शत प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने का समर्थन किया है। बुधवार को सुबह 4 बजे से इटारसी के आर्डनेंस फैक्ट्री के मेनगेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार की शाम को गेट मीटिंग लेकर हमने कर्मचारियों का समर्थन जुटाया है। हड़ताल में एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, महसाचिव अनिल पटेल, आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश पटेल, सचिव रूपेंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी और महामंत्री अमित वाजपेई भी शामिल होंगे।

तीन दिन हड़ताल, दो दिन छुट्टी
इटारसी के आयुध निर्माणी कारखाने में 23 से 25 जनवरी तक काम बंद रहेगा। हड़ताल में सभी दो हजार कर्मी शामिल रहेंगे। तीन दिन तक टेंट लगाकर गेट पर धरना दिया जाएगा। वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को रविवार अवकाश है। इस तरह पांच दिन तक काम बंद होने की स्थिति बनने जा रही है

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.