इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकडग़ंज इटारसी में 8 जून सोमवार से मां दुर्गा एवं नवग्रह के दर्शन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शनार्थी कर सकेंगे। मंदिर में आने के पूर्व गोल घेरे में खड़ा होना पड़ेगा एवं अपनी बारी आने पर दोनों हाथों को सेंनेट्राइस कराना पड़ेगा और मंदिर के भीतर प्रवेश करने के पश्चात न तो घंटे बजाए जाएंगे ना चरणामृत और प्रसाद मिलेगा।
प्रात: काल 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं सायंकाल 4 से रात्रि 8 तक ही दर्शन हो सकेंगे। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सारी व्यवस्थाएं मंदिर समिति द्वारा पूरी कर ली गई है एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर समिति को सहयोग करें।
तैयारी पूरी, सोमवार से होंगे माता के दर्शन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









