इटारसी।बिहारी कालोनी पथरोटा की दर्जनों महिलाओं ने आज एसडीएम वंदना जाट से मिलकर वहां सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की शिकायत कर कहा कि ठेकेदार दबंगों के दबाव में आकर संकरी रोड का निर्माण कर रहा है। कुछ दबंगों ने रोड पर ही निर्माण कर रखा है जिससे रोड संकरी हो गयी है।
महिलाओं ने बताया कि जब कालोनी के प्लाट्स काटे गए थे, रोड दस फुट का छोड़ा गया था, लेकिन कुछ दबंगों ने रोड पर निर्माण कर निकासी मुश्किल कर दी और अब रोड 6-8 फुट का ही रह गया है। महिलाओं ने बताया कि रोड निर्माण ठेकेदार को कालोनी के निवासियों ने चंदा करके 14 हजार रुपए फिलिंग करने दिए हैं, जिसे ठेकेदार समतल भी नहीं कर रहा है एवं रोड के साइड से जल निकासी हेतु नाली निर्माण के लिए भी कम जगह छोड़ी है। ऐसे में बारिश का पानी उनके घरों में घुसेगा। कालोनी की महिलाओं ने कहा कि ठेकेदार को जल्द से जल्द दबंगों के अतिक्रमण हटाकर रोड निर्माण के निर्देश दें ताकि दस फुट का रोड निर्माण हो सके।
दबंगों के दबाव में हो रहा संकरी रोड का निर्माण

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









