इटारसी। दस्तक अभियान के अंतर्गत वार्ड 23 की आंगनवाड़ी में 5 वर्ष तक के बच्चों की बीमारियों की जांच की गई तथा घर-घर ओआरएस के पैकेट बांटे गये। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अन्य के साथ ही वार्ड के पार्षद राकेश जाधव भी मौजूद थे।
दस्तक अभियान के अंतर्गत वार्ड 23 में हुई वार्ड सभा में बच्चों की बीमारियों की जांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की। इस अवसर पर घर-घर ओआरएस के पैकेट और विटामिन ए का घोल पिलाया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एलएचवी सुपरवाईजर एस नार्टन, एएनएम अर्चना चौरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता बछेले, आशा कार्यकर्ता, रानी राठौर, सहायिका सुषमा मौर्य आदि शामिल थे। इस मौके पर वार्ड के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
दस्तक अभियान : बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









