---Advertisement---

दस हजार छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ देगा पहल स्वास्थ्य संगठन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पहल स्वास्थ्य संगठन द्वारा छात्रों के लिए इस वर्ष स्कॉलरशिप कार्यक्रम में 10,000 छात्रों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब व सामान्य वर्ग के परिवार को मदद करता है।

संस्था पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का चुनाव कर, छात्रों को उनकी शिक्षा में आवश्यक जरूरतों को पूरा करने का कार्य करती है। जो छात्र स्कूल फीस, ड्रेस, किताब की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह सभी संसाधनों की व्यवस्था पहल स्वास्थ्य संगठन करके देता है। संस्था ने पिछले वर्ष 2024-25 में 1600 बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की थी।

संस्था छात्रवृत्ति के साथ-साथ लैपटॉप, वाईफाई टैबलेट व कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान करती है। संस्था के संचालक राहुल बैनर्जी के अनुसार पहल स्वास्थ्य संगठन-शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करती है। महिलाओं के लिए भी अप्रैल माह के मध्य एक योजना का शुभारंभ किया जाएगा। वर्तमान में शिक्षा के लिए पहल प्रतिभा छात्रवृत्ति कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.