इटारसी। जैन संत आचार्य विद्यासागर के जीवन और दर्शन पर बनी फिल्म विद्योदय का प्रसारण शनिवार और रविवार को शहर के मृत्युंजय टॉकीज में किया जाएगा। 108 मिनट की यह फिल्म बच्चों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। जैन साधु सेवा समिति इस फिल्म का प्रसारण करा रही है। फिल्म के प्रसारण के विषय में आज श्री महावीर हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजन समिति के सन्मति जैन ने विस्तार से जानकारी दी।
मृत्युंजय टाकीज में फिल्म विद्योदय के दो दिन में सात शो दिखाए जाएंगे। शनिवार 24 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे, 3 से 6 बजे और रात 9 से 12 बजे तक शो चलेंगे। रविवार 25 नवंबर को दोपहर 12, दोपहर 3, शाम 6 और रात 9 बजे चार शो दिखाए जाएंगे। आज की प्रेसवार्ता में अंशुल जैन, उदय जैन, अक्षत जैन, राहुल जैन और प्रदीप जैन सहित साधु सेवा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
दिखाई जाएगी आचार्य विद्यासागर के जीवन पर बनी फिल्म

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








