---Advertisement---

दिव्यांग ने कलेक्टर से मांगा दुकान के लिए आरक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

दिलीप पाल
आमला। ऐसा क्यों लगता है अब तो दुकानों की नीलामी पर ग्रहण सा लग गया है। आए दिन कोई ना कोई शिकायत सामने आ रही है। लोग आरक्षण के इस मुद्दे को कहीं राज्य स्तरीय मुद्दा ना बना दें क्योंकि अभी तक तो दिव्यांग ही अपने आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन अब तो स्वत्रंता सग्राम सेनानी के आश्रितों ने भी अपना आरक्षण कलेक्टर मांग लिया है। नगर के इतवारी चौक में रहने वाले प्रदीप सोनी ने कलेक्टर को अपनी शिकायत में बताया है कि जनपद पंचायत ने कम्पलेक्स का निर्माण किया है। उसकी नीलामी हेतु निविदा बुलाई है लेकिन उक्त दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में स्वत्रंता सेनानी के आश्रितों को आरक्षण नहीं दिया। श्री सोनी ने नीलामी हेतु निकली गई निविदा को निरस्त करने की मांग कलेक्टर से की है। उन्होंने बताया की मेरे पिता स्वत्रंत संग्राम सेनानी थे देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने भी लड़ाई लड़ी थी। हमारे पिता ने देश की सेवा की है हर लड़ाई में वे शामिल रहते थे। लेकिन आमला जनपद पंचायत में स्वत्रंत सग्राम सेनानी के आश्रितो को भी आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। नियम के विपरीत यहा आरक्षण लागू किया जा रहा है। श्री सोनी ने बताया की निविदा बंद लिफाफे को नीलामी नहीं कहते हंै। दुकानों की नीलामी खुली होना चाहिए जिसे लेना है, वो ले सकता है लेकिन यहां नियम कायदे कोई मान्य नहीं हो रहे हंै।
नियम से आरक्षण बदला जाए
जनपद के व्यासायिक काम्प्लेक्स की नीलामी में हुए आरक्षण को लेकर प्रदीप सोनी कलेक्टर से शिकायत की है। प्रदीप सोनी ने बताया की शासन के द्वारा गाईड लाइन के अनुसार स्वत्रंता संग्राम सेनानी के आश्रितों को 3 प्रतिशत और दिव्यांग को इस नीलामी में 3 प्रतिशत का आरक्षण देना चाहिए लेकिन यहा तो पूरे नियम कायदे बेअसर हो गए हैं। प्रदीप सोनी ने कहा ग्राम मोरखा में भी स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के परिवार निवास करते हैं जो कल आमला पहुंच कर अपनी आपत्ति दर्ज करेंगे। अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे युवा बेरोजगार सगठन के पदाधिकारियों ने लड़ाई को जारी रखा है। संगठन के अजय सोलंकी, नीलेश राठोर, राकेश धमोड़े ने बताया की ब्लाक क्षेत्र से कई लोग दुकानों के आरक्षण के विरुद्ध है। लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। युवा बेरोजगार संगठन द्वारा आरक्षण की लड़ाई जारी रखी जाएगी जब तक नियम से आरक्षण नहीं किया जाता है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.