---Advertisement---

दिव्यांग मतदाताओं के आवश्यक प्रबंध करें – अपर कलेक्टर

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी केडी त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम मतदान से संबंधित बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम मतदान सुनिश्चित किया जाना है। इस कार्य के लिए जिला एवं ब्लॉक लेबल पर समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्व प्रथम सभी दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हाँकन एवं मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ा जाना जरूरी है। इसके लिए सभी सीईओ एवं सीएमओ स्पर्श पोर्टल से प्राप्त दिव्यांगजनों की सूची के आधार पर कार्य करें। यदि कोई दिव्यांग मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल है परन्तु उसका चिन्हाँकन नही किया गया है तो यह कार्यवाही भी कराएं। समस्त चिन्हाँकित दिव्याँग मतदताओं की फ्लेगिंग ईआरओ नेट साफ्टवेयर पर भी अवश्य कराएं।
अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए वालेन्टियर्स की नियुक्ति कर शीघ्र इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। जिन मतदान केन्द्रों पर दिव्याँग मतदाताओं को घर से घर तक सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की आवश्यकता है उसकी जानकारी भी दें। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था का आवश्यकता के अनुसार आंकलन कर लें। निर्वाचन आयोग द्वारा ब्रोल जानने वाले दृष्टि बाधित मतदताओं के लिए ब्रोल मतदाता पर्ची प्रदान की जायेगी, इसके लिए ऐसे मतदाताओं का चिन्हाँकन भी कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को दिव्यांग मतदाताओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग की टीम विशेष संवेदीकरण प्रशिक्षण प्रदान करें।
बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमति प्रमिला बाईकर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया, डीपीसी एसएस पटेल, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.