इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपूर्ण प्रदेश में किया। इसी के अंतर्गत नगर इटारसी में सामान्य प्रतियोगिता 8 स्थानों पर आयोजित की गई। नूर पब्लिक स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 154 बच्चों ने भाग लिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुर्तुजा खान मुख्य अतिथि के रूप प्रतियोगिता में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री खान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री उपाध्याय द्वारा उनके जीवनकाल में किए गए कार्यों के बारे में बताया। भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर अपना सर्वत्र जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए न्यौछावर करने वाले ऐसे युगपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद को लेकर पूरे जीवन भर कार्य किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष जीतू सिंह, विजय भदौरिया, मोहित सिंह, संजय मालवीय, नूर हक पब्लिक हाई स्कूल संचालक एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








