इटारसी। ग्राम सोमलवाड़ाखुर्द में दो लोगों में देव स्थान परिवर्तित करने की बात पर हुए विवाद में एक ने दूसरे को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट करने वाले के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द के गोविन्द पिता घासीराम मेहरा 37 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि गांव के ही शिवकुमार पिता ललित किशोर मेहरा 24 वर्ष ने देवस्थान परिवर्तित करने की बात पर से उसे न सिर्फ गालियां दीं बल्कि मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
देवस्थान बदलने पर जान से मारने की धमकी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








