इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक देवेन्द्र सोनी को आज इंदौर में हुए एक समारोह में भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया है
साहित्य के क्षेत्र की ख्यात संस्था अन्तरा शब्दशक्ति व हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कार्यरत हिन्दीग्राम व मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने आज इंदौर में एक भव्य सम्मान समारोह में उनको सम्मानित किया है। संस्थापक डॉ.अर्पण जैन अविचल ने हिन्दी हस्ताक्षर करने हेतु लोगों में जागरुकता के साथ ही हिन्दी साहित्य के सारथियों को सम्मानित करने का प्रयोजन बताया। हिन्दी के प्रचार के साथ संस्था हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रतिबद्ध है व देशभर में हस्ताक्षर बदलो अभियान का संचालन कर रही है।
देवेन्द्र सोनी को भाषा सारथी सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








