इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने आज शहरी सीमा और ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर तक जनसंपर्क किया। इसके बाद उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में आ गए थे।
सुबह 9:30 बजे भाजपा प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा ने सोनासांवरी नाका स्थित काली मंदिर से जनसंपर्क की शुरुआत की। उनके साथ बड़ी संख्या में वार्ड के कार्यकर्ता और भाजपा के युवा नेता भी मौजूद थे। डॉ. शर्मा ने तिरुपति कालोनी, महर्षि नगर, बिन्द्रा गली, भारत माता चौराह, मालवीयगंज मुख्य रोड, सूरजगंज चौराह, आरएमएस कालोनी, नयी सिंधी कालोनी, भगवती भवन के आसपास जनसंपर्क किया।
भाजपा नगर मंडल ने आज वार्ड क्रमांक छह और सात में जनसंपर्क किया। इसी तरह महिला मोर्चा ने रोज की तरह बड़ी संख्या में वार्ड 33 में बारह बंगला क्षेत्र, वेंकटेश नगर कालोनी, आशीर्वाद कालोनी सहित आसपास जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। युवा मोर्चा के सदस्य आज वार्ड 16,17 और 20 में थे। इसी तरह से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने आज वार्ड 12 के झुग्गी क्षेत्र में जनसंपर्क किया तो कुलदीप रघुवंशी की टीम ने वार्ड 22 और विवेक पालीवाल के साथ विपिन चांडक की टीम ने ग्राम मोथिया में जनसंपर्क किया।
दोपहर तक जनसंपर्क कर सभा में आए भाजपा नेता

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








