इटारसी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गैरिज लाइन में मेहरू पिता पन्नालाल से पुलिस ने 40 पाव देसी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2400 रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से रामपुर पुलिस ने खापानाला पुलिया के पास से प्रदीप चौधरी पिता सुखराम निवासी गजपुर से 31 पाव देसी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 15 सौ रुपए है।
दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








