न्यूज अपडेट : एक और पॉजिटिव, अब संख्या 19 हुई

न्यूज अपडेट : एक और पॉजिटिव, अब संख्या 19 हुई

इटारसी। शुक्रवार का दिन शहर के लिए सुबह से ही अच्छा नहीं रहा। सुबह पहले दो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और दोपहर में एक और 20 वर्षीय युवती की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। आज सुबह जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है, उसमें हाजी मंजिल से दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। अब एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इस तरह अब कोरोना पॉजिटिव की इटारसी में संख्या 19 हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो और रिपोर्ट पॉजिटिव होने से अब इटारसी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गयी थी। एक और रिपोर्ट प्राप्त होने पर यह संख्या 19 हो गयी। बता दें कि होशंगाबाद जिले से जो रिपोर्ट जा रही हैं, उसमें इटारसी से ही संख्या सत्रह हो गयी है, दो अन्य ने सीधे भोपाल एम्स में जाकर सेंपल दिये थे, अत: उनकी गणना होशंगाबाद जिले में नहीं हो रही है। भोपाल और होशंगाबाद के सेंपल मिलाकर अब 19 पॉजिटिव मरीज हो गये हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!