---Advertisement---

दो गुट झगड़े, थाना परिसर में ही हो गयी मारपीट

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। जिला मुख्यालय पर बीती रात दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट (Beating) हुई और हालात यहां तक बिगड़ गये कि थाना परिसर (Thana Hoshangabad) में भी एकदूसरे पर दोनों गुटों के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके दोनों गुट के लोगों को एकदूसरे से अलग किया।

maarpeet hoshangabad 2
घटना रात 11 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस ने मामले में दस लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। रात 11 बजे हुए सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली (Sindhi Colony Gwalatoli) के झगड़े को लेकर लगभग 100 से ज्यादा युवक थाने पहुंचे थे। पहले कुछ लोगों ने एक गुट के युवक के घर जाकर मारपीट की तो दूसरे गुट के करीब एक सैंकड़ा लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी संतोष चौहान (Thana Prabhari santosh Chouhan) ने बताया कि ग्वालटोली निवासी राम बिरयानी (Ram Biryani) के दोस्त कुंवर बाथरे (Kunwar Bathray) ने उसे बुलाया। वहां पर बिट्टू ठाकुर (Bittu Thakur) व अन्य दो ने उसके साथ मारपीट की।

maarpeet hoshangabad 3
उसने अपने भाई चंदन (Chandan) और चंदन के दोस्त रोहित खत्री (Rohit Khatri) को बुलाया। वहां हुए झगड़े में रोहित खत्री घायल हो गया जिसे चोट आई एवं अस्पताल में एमएलसी के लिए भेजा। राम ने बताया कि 10 से 15 लोग मोटरसाइकिल से आए और मेरे घर में कांच तोड़ दिए और दरवाजे तोडऩे लगे, बिट्टू एवं अन्य 10 लोगों पर धारा 294, 323, 347, 506 व अन्य में प्रकरण दर्ज किया गया है। रात्रि में एसडीओपी शैलजा पटवा (SDOP Hoshangabad Shilja Patwa), शहर कोतवाली प्रभारी संतोष चौहान (Thana Prabhari santosh Chouhan), देहात थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव (Dehat Thana Prabhari Hemant Shrivastava) एवं पुलिस बल तैनात था। घटना के बाद थाने में भाजपा नेता पीयूष शर्मा (Piyush Sharma), मनोहर बडानी भी पहुंच गए थे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.