दो पक्षों में संघर्ष, पत्थरों से किया एकदूसरे को घायल
इटारसी। सोनासांवरी नाका निवासी एक व्यक्ति की लड़की ने विक्की नामक युवक के साथ प्रेम विवाह किया तो लड़की के पिता और मौसा से विवाद के बाद विक्की के दोस्तों और लड़की पक्ष में मारपीट हो गयी। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र की बेटी ने विक्की के साथ प्रेम विवाह किया है। रविवार को राजेन्द्र और उसके साढूभाई भीमसेन को विक्की के दोस्त लक्की नामदेव और पीयूष नामदेव सोनासांवरी रेलवे गेट के पास दिखे तो उन्होंने दोनों से विवाद किया और फिर दोनों पक्षों ने एकदूसरे के साथ मारपीट की। दरअसल, राजेन्द्र को शंका है कि पीयूष और लक्की ने उसकी बेटी को विक्की के साथ भागने में मदद की है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फिर दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरु हो गयी जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एकदूसरे की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।