इटारसी। समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी के कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी होने के कारण अभी तक उपार्जन कार्य निर्धारित लक्ष्य से पीछे है और अब तक केवल चालीस फीसदी ही खरीदी ही हो चुकी है। इटारसी तहसील के खरीदी केन्द्रों पर कुल साढ़े 9 लाख क्विंटल में से चार लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी संबंधित समितियां कर पायी हैं।
गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में पूरे मप्र में नंबर वन की हैसियत रखने वाले होशंगाबाद जिले में गेहूं खरीदी कार्य अभी तक महज 40 फीसदी ही हो सका है अत: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का समय बढ़ाकर 24 मई कर दिया है। इटारसी तहसील के अंतर्गत आने वाली 13 सोसायटियों के 16 खरीदी केन्द्र हैं जिनका संचालन जिला सहकारी बैंक की इटारसी स्थित दो बैंक शाखाओं के समन्वयक एवं सोसायटी प्रबंधकों के द्वारा किया जा रहा है। इसे लेकर इटारसी बैंक शाखाओं के बृजमोहन चौरे एवं पुरानी इटारसी शाखा के राजीव दीवान ने बताया कि प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर 50 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जो कुल मिलाकर साढ़े 9 लाख क्विंटल के आसपास गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर चुके हैं। 18 दिनों में महज चालीस फीसदी खरीदी कार्य ही क्यों ? इस संदर्भ में इन सोसायटी प्रबंधकों ने बताया कि खरीदी केन्द्र अधिकांश रूप से खुले मैदान यानी खेतों में ही बनाये गये हैं, जहां अधिक मात्रा में गेहूं भंडारण अधिक समय तक नहीं किया जा सकता है। अत: परिवहन कार्य अगर तेज गति से हो तो खरीदी की गति भी तेज हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा तेज गति से गेहूं खरीदी पर उसकी गुणवत्ता की जांच सही हो पाती है और खराब गेहूं भी किसान तुलवा लेते हैं जिसका खामियाजा सहकारी समितियोंं को ही भुगतना पड़ता है। चूंकि समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता में जरा भी कमी होने पर भारतीय खाद्य निगम उसे वापस भेज देता है। इसलिए साधारण गति और शांतिपूर्ण तरीके से गेहूं उपार्जन हो रहा है। अब 24 मई तक समय है, जब तक उम्मीद की जा रही है कि लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा।
धीमी गति : अब तक महज चालीस फीसदी खरीदी कार्य हो सका

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








